Saturday, 21 June 2025

तुझसे पहली मुलाकात

शीर्षक: तुझसे पहली मुलाक़ात

लेखकः यशपाल बुलन्दशहरी


सर्दी उतार पर थी और गर्मी की खुमारी अभी बाकी थी। मैं अपने दफ्तर के रिसेप्शन पर बैठ कर कुछ काम में मसलुफ था तभी गार्ड ने बताया कि रिसेप्शनिस्ट के इंटरव्यू के लिए कोई आया है। मैंने उसको कहा कि उनका विजिटर रजिस्टर में एंट्री करवा लो और अंदर भेज दो और फिर काम में मसलुफ हो गया 


कुछ देर के बाद एक लड़की,  उम्र लगभग 21-22 साल रही होगी, बालों में दो रिबन बांधे, साधारण सा सूट पहने और चेहरे पर मनमोहक सी मुस्कान के लिए अपने पिता जी के साथ अंदर आई। 

मैं कुछ पल उसको निहारते रह गया । फिर अपने को संभालकर उसका नाम पूछकर, अपने मैनेजर को बताया, कि रिसेप्शन के इंटरव्यू के लिए आये हैं।

कुछ इंतज़ार के बाद मैनेजर ने उसको अंदर बुलाया। फिर लगभग आधे घंटे के बाद वो चली गई।

वो चली तो गई थी लेकिन उसकी मुस्कान मुझको आज 19 साल बाद भी नहीं भूलती।